Anupama Upcoming Twists: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में प्रार्थना की गोद भराई की रस्म खत्म होते ही गौतम का दिमाग खराब होने वाला है. गौतम जल्द ही कुछ ऐसा करेगा जिसकी वजह से अनुपमा खून के आंसू रोने को मजबूर हो जाएगी.
सीरियल अनुपमा (Anupama) में एक हफ्ते से प्रार्थना की गोद भराई की रस्म चल रही है. प्रार्थना की गोद भराई में लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते 2 दिनों से वसुंधरा और अनुपमा की लड़ाई हो रही थी. अब इ, लड़ाी में पराग भी उतर आया है.
ये सारे लोग मिलकर प्रार्थना की गोद भराई में गौतम की इज्जत उतार रहे हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, प्रार्थना की गोद भराई में पराग वसुंधरा और अनुपमा को शांत करवाने की कोशिश करता है,
पराग याद करता है कि किस तरह से वो अपनी बेटी की खुशी के आगे हमेशा झुक जाता है. इमोशनल होकर पराग ऐलान करता है कि वो अब अनुपमा के परिवार से कोई नाता नहीं रखेगा. ऐसे में प्रार्थना अपनी ससुराल जाने का दावा करती है.
प्रार्थना अनुपमा और उसके परिवार के साथ वापस आ जाती है. आते ही प्रार्थना घर पर फिसल जाती है. सही समय पर आकर अनुपमा प्रार्थना को बचा लेती है. वहीं गौतम अनुपमा के सामने हुई बेइज्जती को भुला नहीं पाता है. गौतम को माही शांत करवाने की कोशिश करती है. इसी बीच गौतम कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से अनुपमा के परिवार पर एक बड़ी मुसीबत आ जाएगी.